←
Nk Study Lab
🏠
🌙
🔄

2. Present Continuous Tense

अपूर्ण वर्तमान काल - पहचान, डायग्राम नियम और उदाहरण

💡 पहचान (Identification)

जिस हिंदी वाक्य की क्रिया के अंत में रहा है, रही है, रहे हैं, रहा हूँ आदि शब्द आते हैं, वह वाक्य Present Continuous Tense का होता है।

📌 इस टेंस का प्रयोग कहाँ होता है?
जो काम अभी इसी वक्त हमारी आँखों के सामने चल रहा है (जारी है), उसे बताने के लिए इस टेंस का प्रयोग किया जाता है।
📐 वाक्य बनाने के नियम ...(Rules)...
1. साधारण वाक्य (Affirmative)
Subject + Is / Am / Are + Verb + ing + Object
• He, She, It, Singular ➔ Is
• I ➔ Am
• We, You, They, Plural ➔ Are
2. नकारात्मक वाक्य (Negative)
Subject + Is/Am/Are + Not + Verb + ing + Object
3. प्रश्नवाचक वाक्य (Interrogative)
Is / Am / Are + Subject + Verb + ing + Object ?
🎯 आसान उदाहरण (Real Life Examples)
1. वह मैदान में दौड़ रहा है।
English: He is running in the ground. (Affirmative)
2. मैं किताब पढ़ रहा हूँ।
English: I am reading a book. (Affirmative)
3. वे क्रिकेट खेल रहे हैं।
English: They are playing cricket. (Affirmative)
4. सीता गाना नहीं गा रही है।
English: Sita is not singing a song. (Negative)
5. क्या तुम बाज़ार जा रहे हो?
English: Are you going to the market? (Interrogative)